Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

साइबर सुरक्षित जागरूकता अभियान से जुड़े अमिताभ बच्चन, गृह मंत्री अमित शाह ने किया धन्यवाद

September 11, 2024

साइबर सुरक्षित जागरूकता अभियान से जुड़े अमिताभ बच्चन, गृह मंत्री अमित शाह ने किया धन्यवाद

नयी दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि जाने माने सिने कलाकार अमिताभ बच्चन भी सरकार के साइबर सुरक्षित भारत के अभियान को मजबूत बनाने के लिए इससे जुड़ गये हैं।

शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में बच्चन का साइबर सुरक्षा से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय देश में सुरक्षित साइबर स्पेस निर्माण के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र आई 4 सी ने इस दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने साइबर-सुरक्षित भारत के निर्माण के मिशन को गति प्रदान करने में बच्चन के सक्रिय योगदान के लिए उनका आभार प्रकट किया।

बच्चन ने अपने एक वीडियो संदेश में कहा है कि देश और दुनिया में बढ़ रहा साइबर अपराध चिंता का विषय है। गृह मंत्रालय का भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र इसके नियंत्रण की दिशा में कार्य कर रहा है। बच्चन ने कहा कि वह शाह के कहने पर इस अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि सब साथ मिलकर देश को इस समस्या से मुक्त कराएं। हमारी थोड़ी सी समझदारी और सावधानी हमें साइबर अपराधियों से बचा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें