Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली में घने कोहरे से यातायात प्रभावित, AQI अभी भी खतरनाक स्तर पर 

Dense Fog Alert in Punjab

Dense Fog Alert in Punjab

AQI at Dangerous Level in Delhi : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस समय के सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री अधिक है। IMD के अनुसार, सापेक्षिक आद्रता 99 प्रतिशत दर्ज की गई और दिन में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। IMD ने राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे की वजह से ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
सुबह के समय घने कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात बाधित हुआ। कम दृशय़ता के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर कई उड़ानों के परिचालन में देरी हुई, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। कोहरे के कारण ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ का परिचालन रद्द कर दिया गया है।  राष्ट्रीय राजधानी में खराब वायु गुणवत्ता ने चुनौतियों को और बढ़ा दिया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 274 दर्ज किया। AQI 274 बताता है कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ श्रेणी में है। सीपीसीबी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 201 से 300 के बीच का एक्यूआई खराब वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
Exit mobile version