नेशनल डेस्क। नई दिल्ली में चाणक्य डिफेंस डायलॉग के दौरान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने देश की सुरक्षा, आतंकवाद, पाकिस्तान, कश्मीर, आधुनिक युद्ध और मणिपुर की स्थिति पर स्पष्ट और मजबूत बातें कही। इस दौरान सेना प्रमुख ने कहा कि भारत विकास और शांति की बात करता है, लेकिन अगर कोई देश आतंकवाद को बढ़ावा देगा, तो उसे सख्त जवाब मिलेगा। उन्होंने साफ कहा बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं चल सकते। जो देश आतंकियों को समर्थन देते हैं, उन्हें भी उसी नजर से देखा जाएगा जैसे आतंकियों को देखते हैं। भारत किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग से नहीं डरता। इससे पाकिस्तान जैसे देशों को साफ संदेश जाता है कि भारत अब किसी भी कीमत पर आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा।
#WATCH | Speaking on Operation Sindoor, Chief of Army Staff, General Upendra Dwivedi says, “…Operation Sindoor was just a trailer which ended in 88 hours. We are prepared for any circumstances in future. If Pakistan gives a chance, we will teach it how to behave responsibly… pic.twitter.com/pdKvToDmEm
— ANI (@ANI) November 17, 2025
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की ताकत दिखी
जनरल द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की क्षमता का एक छोटा हिस्सा बताया। उन्होंने कहा “ऑपरेशन सिंदूर 88 घंटे में खत्म हुआ, यह तो सिर्फ एक ट्रेलर था। अगर पाकिस्तान गलती करेगा तो उसे जिम्मेदार पड़ोसी की तरह व्यवहार करना सिखाया जाएगा। भारत हर परिस्थिति के लिए तैयार है। इससे यह संदेश जाता है कि भारतीय सेना हर चुनौती के लिए पूरी तरह सक्षम है।
#WATCH | Speaking on Operation Sindoor, at Chanakya Defence Dialogue, Chief of Army Staff (COAS) General Upendra Dwivedi says, “…When a country encourages state-sponsored terrorism, it becomes a matter of concern for India. India talks about progress. If someone creates… pic.twitter.com/4MmgUx1EIa
— ANI (@ANI) November 17, 2025
एक साथ कई क्षेत्रों में लड़ना पड़ता है…
सेना प्रमुख ने कहा कि आज का युद्ध सिर्फ ज़मीन पर नहीं होता, बल्कि एक साथ कई क्षेत्रों में लड़ना पड़ता है। जैसे जमीन, हवा, समुद्र, साइबर स्पेस व अंतरिक्ष में लड़ना पड़ता है। उन्होंने बताया कि युद्ध कितने समय तक चलेगा यह कोई नहीं बता सकता, इसलिए लंबे समय तक चलने वाली सप्लाई और संसाधनों को मजबूत रखना बहुत जरूरी है।
कश्मीर में 2019 के बाद आया बड़ा बदलाव
जनरल द्विवेदी ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में स्पष्ट रूप से सुधार देखने को मिला है। जैसे राजनीतिक स्थिति स्पष्ट हुई, आतंकवाद में भारी कमी आई। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ महीनों में भारत और चीन के बीच भी बातचीत के बाद रिश्तों में सुधार हुआ है, जिससे एलएसी पर तनाव कम हुआ है।
मणिपुर में हालात सुधरने की उम्मीद
मणिपुर की स्थिति पर सेना प्रमुख ने सकारात्मक संकेत दिए। उन्होंने कहा अगर सब ठीक रहा तो राष्ट्रपति जल्द ही मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। राज्य में उम्मीद की किरण फिर दिखाई दे रही है। जनरल द्विवेदी ने कहा कि देश की राजनीतिक इच्छाशक्ति ने सेना की क्षमता को और मजबूत किया है, जिससे आज भारत की रक्षा क्षमता पहले से कहीं अधिक ताकतवर हो गई है।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में गायब सरबजीत कौर का नया वीडियो आया सामने, जानें पूरा मामला
मेष: दिन शुभ रहेगा...