Site icon Dainik Savera Times

शपथ लेने से पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, सदैव अटल और राजघाट जाएंगे पीएम मोदी

नयी दिल्ली: नरेंद्र मोदी रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की समाधि सदैव अटल तथा महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

सूत्रों के अनुसार मोदी सुबह साढ़े सात बजे इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाएंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इस मौके पर तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारी भी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री वाजपेई की समाधि सदैव अटल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। वह राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संसदीय दल का नेता चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें रविवार शाम को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी। मोदी के साथ उनके मंत्री परिषद के कुछ सदस्य भी शपथ लेंगे।

Exit mobile version