Site icon Dainik Savera Times

भाजपा बौखलाहट में करवा रही है केजरीवाल पर हमला: आतिशी

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट में आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करवा रही है।

सुश्री आतिशी ने एक्स पर कहा “आज दिन दहाड़े भाजपा के कार्यकर्ता ने केजरीवाल पर हमला किया। दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है।” उन्होंने कहा “भाजपा वालों , दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे। पिछली बार 08 सीटें आयीं थी, इस बार दिल्ली वाले भाजपा को ज़ीरो सीट देंगे।”

आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कहा “कल दिल्ली की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था पर अरविंद केजरीवाल ने आवाज़ उठाई और आज ही उन पर कायराना हमला किया गया।ये बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है। अरविंद केजरीवाल के साथ करोड़ों लोगों का आशीर्वाद है। जाको राखे साइयाँ मार सके ना कोय!”

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा “आज केजरीवाल पर हमला करने वाला गुंडा सीधा भाजपा से जुड़ा हुआ है।” उल्लेखनीय है कि आज यहाँ पदयात्रा के दौरान एक युवक ने केजरीवाल पर पानी फेंका।

Exit mobile version