
नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दरगाह के नीचे शिवलिंग होने संबंधी विवाद पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथों लिया और कहा कि वह सबकी सुरक्षा की बात करती है लेकिन सच यह है कि भाजपा और उसकी विचारधारा काटने के साथ ही बांटने का भी काम करती है।
खरगे ने आज यहां रामलीला मैदान में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आरएसएस की नीति विवाद खड़े करना है। इसी नीति का परिणाम है कि आज सर्वेक्षण करवा कर विवाद खड़ा कर समाज को बांटने की राह पर चलते हुए समाज को बांटने का भी काम चल रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...