Site icon Dainik Savera Times

बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल ने चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल को 89325 मतों से दी मात

नई दिल्ली: दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल ने जीत दर्ज की है। खंडेलवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल को 89325 वोट से हराया है।

भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल को 516496 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी जे पी अग्रवाल को 427171 मिले हैं। तीसरे नंबर पर रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी अबुल कलाम आज़ाद को 5829 वोट मिले। राजधानी दिल्ली की चार सीटें अबतक भाजपा की झोली में आई है, जबकि बाकी तीन अन्य सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने ये दिखा दिया है कि देश का दिल प्रधानमंत्री मोदी के लिए धड़कता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल की जोड़-तोड़ की राजनीति और झूठे वायदों पर भरोसा नही करती है। दिल्ली की सातों सीटें भाजपा के खाते में गई हैं। इससे ये जाहिर होता है कि एक बार फिर मोदी की विकास की गारंटी पर लोगों ने अपना भरोसा जताया है।

Exit mobile version