दिल्ली न्यूज़ : दिल्ली में एक बार फिर बम धमकी का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज (नॉर्थ कैंपस) और कालकाजी स्थित देशबंधु कॉलेज को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद दोनों जगहों पर हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कैंपस खाली कराकर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया।
BDS, डॉग स्क्वॉड और लोकल पुलिस ने किया कैंपस सील
धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलते ही:
बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड (BDS)
डॉग स्क्वॉड
लोकल पुलिस स्टेशन की टीमें
तुरंत दोनों कॉलेजों के कैंपस में पहुंचीं और इमारतों को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, समान प्रकार का ईमेल देशबंधु कॉलेज को भी प्राप्त हुआ जिसके बाद यहां अतिरिक्त सुरक्षा तैनात कर दी गई। साइबर सेल को भी ईमेल भेजने वाले की पहचान की जांच में लगा दिया गया है।
DCP बंथिया बोले अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
DCP बंथिया ने बताया: “सूचना मिलते ही पुलिस और BDS टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे कैंपस को घेरकर बिल्डिंग और खुले इलाकों की गहन तलाशी शुरू की गई। फिलहाल जांच में कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली है, लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है।”
पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, फिर भी दोनों कॉलेजों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।
20 नवंबर को भी दिल्ली के कई स्कूलों को मिली थी धमकी
यह कोई पहला मामला नहीं है। 20 नवंबर को चाणक्यपुरी स्थित संस्कृति स्कूल सहित कई स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे।
स्कूलों को खाली करवाया गया
BDS और पुलिस ने पूरे परिसर की तलाशी ली। लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। 18 नवंबर को चार कोर्ट और दो स्कूल भी बने निशाना इसके दो दिन पहले 18 नवंबर को दिल्ली के साकेत, द्वारका, पटियाला हाउस और रोहिणी कोर्ट तथा दो स्कूलों को भी बम धमकी ईमेल मिला था। अदालतों को खाली कराकर विस्तृत तलाशी ली गई थी, लेकिन वहां भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
लगातार धमकियों से सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क
पिछले कुछ दिनों से लगातार स्कूलों, कॉलेजों और अदालतों को धमकी ईमेल मिलने से दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियाँ हाई अलर्ट मोड पर हैं। साइबर सेल धमकी देने वाले की लोकेशन और डिजिटल फुटप्रिंट ट्रैक करने में जुटी है।
फिलहाल पुलिस इसे सीरियल फर्जी धमकियों की कड़ी के तौर पर जांच कर रही है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...