Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

केजरीवाल की उपस्थिति में ब्रह्म सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी का थामा दामन

October 31, 2024

केजरीवाल की उपस्थिति में ब्रह्म सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी का थामा दामन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेता और तीन बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। तंवर और उनके सहयोगियों ने यहां आप मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केजरीवाल ने कहा, ‘‘तंवर दिल्ली के एक बड़े नेता हैं जो छतरपुर और महरौली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे। वह आप परिवार को मजबूत करेंगे।’’

ब्रह्म सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी की दामन उस वक्त थामा है जब चार महीने पहले ही दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर से आप के विधायक करतार सिंह तंवर भाजपा में शामिल गए थे। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं। ब्रह्म सिंह तंवर ने कहा कि वह केजरीवाल की कार्यशैली और जनसेवा के उत्साह से प्रभावित हैं। उनका कहना था कि वह पूरे समर्पण के साथ आप के लिए काम करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें