Site icon Dainik Savera Times

Haryana Weather : बदल रहा मौसम, किसान रहें सतर्क

weather-is-changing-be-careful

weather-is-changing-be-careful

चंडीगढ़। हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली में छह से नौ अप्रैल के बीच तेज हवाओं, हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 15-20 दिनों से मौसम में अस्थिरता रहेगी।

दो दिन तक बूंदाबांदी और बारिश

मौसम विभाग की ओर से किसानों को इस बदलाव के लिए सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. मोहन ने बताया कि पिछले दो दिनों से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। हिसार जिले के टोहाना, उकलाना, बरवाला और नरवाना, कैथल के आसपास, गुड़गांव व पटौदी में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखी गई। रविवार को भी हिसार, कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और यमुनानगर जिलों में बिखराव वाली हल्की बारिश जारी रही।

हवाओं के कारण तापमान में रहेगी गिरावट

मौसम प्रणाली आज हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली से आगे बढ़ जाएगी, लेकिन उत्तरी-पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट जारी रहेगी। छह अप्रैल की रात को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे दक्षिणी पंजाब, उत्तरी राजस्थान और हरियाणा-एनसीआर दिल्ली में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, आंधी-तूफान और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। सात और आठ अप्रैल को यह प्रभाव सबसे अधिक रहेगा।

जीटी रोड बेल्ट के लिए भी येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, कैथल, रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

किसानों को सावधान रहने की सलाह

किसान भाइयों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उन्हें सलाह है कि वे अपनी फसल और कृषि उत्पादों को सुरक्षित रखें, खेतों में चरम मौसम के दौरान कृषि कार्य करते समय सतर्क रहें और मंडियों में तिरपाल से ढके वेयरहाउस का उपयोग करें। प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन, नोडल अधिकारी, पर्यावरण क्लब, राजकीय महाविद्यालय नारनौल ने किसानों और आम नागरिकों से मौसम की चरम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

Also Read : अब घरौंडा के हर गांव में बनेगी लाइब्रेरी

Also Read : दिल्ली से करनाल मेट्रो कॉरिडोर : सफर होगा आसान

Also Read : अब आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Also Read : सपना चौधरी अदालत में पेश, जानें क्या था मामला

ये भी पढ़ें: Vaishakh Masik Shivratri: कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानें महत्व और पूजा का शुभ समय

Exit mobile version