Site icon Dainik Savera Times

CM अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली की विशेष अदालत ने मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि मंगलवार को 20 मई तक बढ़ा दी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले से संबंधित धन शोधन के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। राजधानी में राउस एवेन्यू की विशेष अदालत की न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने केजरीवाल की हिरासत की अवधि बढ़ाने का फैसला सुनाया। मुख्यमंत्री की हिरासत की अवधि समाप्त हो रही थी। इस बीच, ‘आप’ के संयोजक को अंतरिम जमानत पर छोड़ने की एक याचिका उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है।

Exit mobile version