Dainik Savera Times

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी कर दी जिसमें दिग्गज नेता संदीप दीक्षित को नयी दिल्ली तथा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों की नाम का चयन किया है।

Exit mobile version