Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस ने अपने पांच और उम्मीदवारों के नाम किये घोषित

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की मंगलवार को सातवीं सूची जारी कर दी जिसमें पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों का चयन कर उनके नामों को मंजूरी दी है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा (अजजा) सुश्री शशि सिंह, रायगढ़ (अजजा) से डॉ मेनका देवी सिंह, विलासपुर से देवेन्द्र सिंह तथा कांकेर (अजजा) बीरेश ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने कल की तरह आज भी तमिलनाडु से एक उम्मीदवार घोषित किया है और प्रदेश के मयिलडुथुरायी से वकील आर सुधा को टिकट दिया है।

Exit mobile version