नई दिल्ली: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सोमवार को विभिन्न राज्यों में मीडिया और रिसर्च कोऑर्डनिेटरों की नियुक्ति की घोषणा की है।
कांग्रेस पार्टी ने पुदुचेरी, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, बिहार और असम विधानसभा चुनावों के लिए मीडिया और रिसर्च कार्यों में सहायता करने के लिए नए अधिकारियों की नियुक्ति की है।
पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए डॉली शर्मा को राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डनिेटर और डॉ. निशांत आनंद को रिसर्च कोऑर्डनिेटर नियुक्त किया गया है। ये दोनों अधिकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर मीडिया से संबंधित कार्यों के संचालन में सहयोग करेंगे।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए महिमा सिंह को राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डनिेटर, सुजाता पॉल और अंशुमन सेल को कोऑर्डनिेटर । तो वहीं, अरुण अग्रवाल और अबू शर्मा को रिसर्च कोऑर्डनिेटर नियुक्त किया गया है।
केरल विधानसभा चुनाव के लिए मोहन कुमारमंगलम को राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डनिेटर, लावण्या बल्लाल जैन और गौतम सेठ को कोऑर्डनिेटर तो वहीं, स्मित सिंह और जॉर्ज कुरियन को रिसर्च कोऑर्डनिेटर नियुक्त किया गया है।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भव्या नरसिंहमूर्त को राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डनिेटर, चित्र बाथम को कोऑर्डनिेटर बनाया गया। इसके अलावा, अस्मा तस्लीम और ईशान त्यागी को रिसर्च कोऑर्डनिेटर नियुक्त किया गया है।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अभय दुबे को राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डनिेटर बनाया गया। प्रियंका गुप्ता, प्रकाश मीना, रितु सिंह और टीना करमवीर को कोऑर्डनिेटर बनाया गया। तो वहीं, ज्योति कुमार सिंह और सत्येन्द्र सिंह राघव को रिसर्च कोऑर्डनिेटर नियुक्त किया गया है।
असम विधानसभा चुनाव के लिए चरण सिंह सपरा को राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डनिेटर बनाया गया। इसके अलावा, हर्षद शर्मा, ओनिका मेहरोत्र, सिद्धार्थ तंवर, निघत अब्बास को कोऑर्डनिेटर तो वहीं, कुशाग्र सक्सेना और रश्मी मिगलानी को रिसर्च कोऑर्डनिेटर नियुक्त किया गया है।