Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस ने ‘मोदी की गारंटी’ जैसे विज्ञापनों को हटाने की चुनाव आयोग से की मांग

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने मोदी सरकार के कई विज्ञापनों और पोस्टरों आदि पर आपत्ति दर्ज करते हुए गुरुवार को कहा कि सोशल मीडिया पर भी इस तरह की कई पोस्ट डाली जा रही हैं जिन पर रोक लगाने की जरूरत है।

चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता सलामन खुर्शीद, मुकुल वासनिक तथा सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,“हमने 2-जी पर जारी एक वीडियो सहित विभिन्न मुख्य मुद्दों पर चुनाव आयोग के सामने आपत्ति दर्ज की है। 2-जी पर यह वीडियो पूरी तरह से अनुचित है।”

Exit mobile version