Site icon Dainik Savera Times

ड्रग रैकेट मामले में कांग्रेस ने मप्र के उप मुख्यमंत्री का मांगा इस्तीफा

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि मध्यप्रदेश में नशा का कारोबार तेजी से फैल रहा है और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के एक खास सहयोगी के नशा माफियाओं से कथित संबंध होने का गुजरात पुलिस तथा नारकोटिक कंट्रोल बोर्ड ने खुलासा किया है,इसलिए उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और मामले की व्यापक जांच कराई जानी चाहिए।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा कांग्रेस मीडिया समन्वयक अभय दुबे ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नशे के बढ़ते कारोबार ने युवा पीढ़ी को बर्बाद करके देश को घायल कर दिया है इसलिए इस संकट को रोकने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

Exit mobile version