Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया अपना प्रचार गीत

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए ‘हाथ बदलेगा हालात’ गीत जारी किया, जिसे पार्टी के घोषणा पत्र में पांच न्याय, 25 गारंटियों पर केंद्रित किया गया है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में यह गीत जारी किया।

इस अवसर पर रमेश ने बताया कि कांग्रेस के प्रचार अभियान का पहला चरण ‘मेरे विकास का दो हिसाब’ था। इसके बाद कांग्रेस ने ‘हाथ बदलेगा हालात’ अभियान शुरू किया। इसके साथ कांग्रेस ने अपना ‘न्याय पत्र’ जारी किया। कांग्रेस ने अपने प्रचार को जारी रखते हुए यह गीत तैयार किया है।

Exit mobile version