नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (RWFC) द्वारा कुछ अनुचित पोस्ट दोबारा पोस्ट किए जाने के एक दिन बाद विभाग ने रविवार को कहा कि उसका ‘एक्स’ अकाउंट हैक हो गया है और मामले की जांच की जा रही है। ‘पीटीआई-भाषा’ ने शनिवार शाम को आईएमडी का ध्यान इस मुद्दे की ओर दिलाया था। इसके बाद, आईएमडी ने ‘रीपोस्ट’ किए गए पोस्ट को हटा दिया और जांच शुरू कर दी।
आईएमडी ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि आरडब्ल्यूएफसी नयी दिल्ली का ‘एक्स’ खाता शनिवार को हैक हो गया था और कुछ अनुचित पोस्ट की गई थीं। बयान में कहा गया है, उन पोस्ट को हटाने के लिए सुधारात्मक कार्रवाई की गई। मामले की आगे जांच की जा रही है।
2022 में भी हैक हुआ था एकाउंट
IMD ने कहा कि साइबर अपराधियों ने शनिवार की शाम को हैक कर लिया था। हालांकि, साइट से अनुचित सामग्री हटा दी गई है. सेवा बहाल कर दी गई है। साथ ही इसके खिलाफ जांच शुरू की गई है। आईएमडी ने बताया कि शनिवार शाम को सोशल मीडिया पर रिपोर्ट आने के बाद यह घटना सामने आई। मामले की आगे जांच की जा रही है. यह पहली बार नहीं है जब आईएमडी साइबर अटैक का शिकार हुआ है। एजेंसी का प्राथमिक एक्स/ट्विटर हैंडल अप्रैल 2022 में हैक हो गया था। इससे स्पैम पोस्ट की बाढ़ आ गई। हालांकि, त्वरित कार्रवाई के बाद बहाल कर दिया गया था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...