Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली: हाथ में ‘अनार’ फटने से 10 वर्षीय लड़के की मौत

November 9, 2026

दिल्ली: हाथ में ‘अनार’ फटने से 10 वर्षीय लड़के की मौत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के नरेला इलाके में हाथ में ही ‘अनार’ फटने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, लड़का अपने घर के बाहर पटाखे फोड़ रहा था तभी यह घटना हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को दिवाली पर रात करीब 9.45 बजे हुई, जब वह अपने घर के सामने हाथ से ‘अनार’ जला रहा था।

घटना के एक कथित वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा अपने हाथ में ‘अनार’ पकड़े हुए है और अचानक उसमें विस्फोट हो जाता है और इसका प्रभाव इतना शक्तिशाली था कि बच्चा पीछे की ओर गिर जाता है। पुलिस ने बताया कि ‘अनार’ में विस्फोट से उसके सीने में चोटें आईं, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ने दावा किया है कि उसे मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि परिवार का दावा है कि उसकी सांसे तब तक चल रही थी और अस्पताल ने उसे बचाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए।

पुलिस को रात करीब 10.50 बजे अस्पताल से सूचना मिली कि पटाखे फोड़ने संबंधी घटना में झुलसे बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लड़के के बड़े भाई ने आरोप लगाया कि अस्पताल ले जाने के बावजूद उसे बचाने के पर्याप्त प्रयास नहीं किए गए। उन्होंने कहा, ”वह मेरा छोटा भाई था। वह ‘अनार’ जला रहा था जब यह घटना हुई। हम उसे अस्पताल ले गए, लेकिन कर्मचारियों ने उसे बचाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया।

मेरे पिता की तबीयत भी बिगड़ने लगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार को लड़के का शव ले जाने की अनुमति नहीं दी गई और पुलिस उसे अज्ञात स्थान पर ले गई। भाई ने आरोप लगाया, ”मेरे भाई को बचाया जा सकता था। मुझे पता है कि तबतक उसकी सांसें चल रही थी। उन्होंने उसे बचाने के लिए कुछ नहीं किया।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें