Delhi Airport terminal 3: दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति ने सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की है। बताया गया कि यह व्यक्ति टर्मिनल 3 में जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने पकड़ लिया। साथ ही, CISF ने अपनी त्वरित और समन्वित कार्रवाई से एक संभावित सुरक्षा चूक को भी रोक दिया।
यह घटना टर्मिनल 3 के डिपार्चर गेट पर हुई, जहां सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात CISF कर्मियों ने एक व्यक्ति को टर्मिनल में अनधिकृत रूप से घुसने की कोशिश करते देखा। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को रोका और बल की ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम’ (QRT) की मदद से उसे पकड़ लिया।
गेट पर तैनात कर्मियों ने की त्वरित कार्रवाई
CISF के अनुसार, घुसने की कोशिश के कुछ ही सेकंड के भीतर उस व्यक्ति को रोक लिया गया और काबू में कर लिया गया। डिपार्चर गेट पर तैनात कर्मियों और QRT के बीच समय रहते तालमेल बिठाने से उस व्यक्ति को बिना जरूरी यात्रा दस्तावेजों के एयरपोर्ट के प्रतिबंधित टर्मिनल में घुसने से रोका जा सका।
ये भी पढ़ें- IND vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर की उड़ी धज्जियां, निकोलस-फिलिप्स ने बचाई लाज
CISF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर तैनात CISF कर्मियों ने असाधारण सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया दिखाते हुए बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के टर्मिनल में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया।”
Alert CISF Personnel Foil Forceful Entry Attempt at IGI Airport, Delhi!
Displaying exceptional alertness and prompt response, CISF personnel deployed at Departure Gate of Terminal-3, IGI Airport, swiftly apprehended an individual attempting to forcibly enter the terminal without valid travel documents. With the timely assistance of QRT personnel, the individual was intercepted within seconds, preventing unauthorised entry and averting a potential security breach.
The swift and coordinated action reflects the alertness, professionalism and operational preparedness of CISF personnel in safeguarding airport security.
@HMOIndia
@RamMNK
@CISFAirport— CISF (@CISFHQrs) November 18, 2026
CISF ने दिखाई सतर्कता
बयान में कहा गया, “QRT कर्मियों की समय पर मदद से, उस व्यक्ति को कुछ ही सेकंड में रोक लिया गया, जिससे अनधिकृत प्रवेश रुक गया और एक संभावित सुरक्षा चूक टल गई। यह त्वरित और समन्वित कार्रवाई एयरपोर्ट की सुरक्षा सुनिश्चित करने में CISF कर्मियों की सतर्कता, पेशेवर रवैये और परिचालन तैयारियों को दर्शाती है।”
आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही
CISF ने दोहराया कि उसके कर्मी एयरपोर्ट की सुरक्षा से समझौता करने की किसी भी कोशिश का जवाब देने के लिए हमेशा सतर्क और तैयार रहते हैं। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल, आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चल रही है।

