Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली-NCR में लाल निशान के पार पहुंचा AQI, तापमान में भी आई गिरावट

Delhi AQI

Delhi AQI

Delhi AQI: दिल्ली-NCR में इन दिनों बदलते मौसम के बीच प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिलेगा। एक ओर जहां तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, वहीं दूसरी ओर हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, और आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 24 और 25 अक्टूबर को तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें-  व‍िनाशकारी भूकंप के बाद एक बार फिर तिब्बत में कांपी धरती, इतनी दर्ज की गई तीव्रता

 

कई इलाकों में लाल निशान के पार AQI
हालांकि, 26 अक्टूबर से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। 26 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान गिरकर 17 डिग्री पर आ जाएगा। 27 और 28 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इन दिनों आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम में बदलाव के साथ-साथ एनसीआर की हवा जहरीली होती जा रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई इलाकों में लाल निशान के पार पहुंच चुका है।

बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा AQI
दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 260, आनंद विहार में 218, अशोक विहार में 193, आया नगर में 232, बवाना में 269, बुराड़ी क्रॉसिंग में 246 और कैंटोनमेंट एरिया में 159 दर्ज किया गया है। यदि ग्रेटर नोएडा की बात करें तो यहां की हवा सबसे ज्यादा जहरीली हो गई है। नॉलेज पार्क- III में एक्यूआई 337 और नॉलेज पार्क- V में एक्यूआई 376 तक पहुंच गया है, जो कि ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

गाजियाबाद की स्थिति भी चिंताजनक
वहीं, गाजियाबाद की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। गोविंदपुरम में एक्यूआई 322, इंदिरापुरम में 281, संजय नगर में 291 और वसुंधरा में 304 दर्ज किया गया है, जो लाल श्रेणी में हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान में अचानक आ रही यह गिरावट और हवा की रफ्तार में कमी प्रदूषण को और अधिक बढ़ाने का काम कर रही है।

Exit mobile version