Site icon Dainik Savera Times

आज से शुरू होने जा रहा है दिल्ली विधानसभा का सत्र! कल पेश होगा CAG रिपोर्ट

Delhi Assembly Session Today

Delhi Assembly Session Today

Delhi Assembly Session Today : दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने के बाद नई बनी सरकार का पहला विधानसभा सत्र आज से शुरू होने जा रहा है जो अगले तीन दिनों तक चलेगा। CM रेखा गुप्ता ने इस बारे में कहा कि विधानसभा की शुरुआत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा और इसके साथ ही जनता के हिट में काम होने शुरू हो जाएंगे।

सरकार का खजाना खाली?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विधानसभा के पहले सत्र में CAG की रिपोर्ट पेश की जाएगी, जिसमें दिल्ली सरकार की वित्तीय स्थिति का ब्यौरा पेश किया जाएगा। दिल्ली की महिलाओं से किये गए 2500 रूपए की योजना के बारे में कहा की हम कई चरणों में बैठक कर रहे है और जल्द ही महिलाओं को 2500 रूपए मिलने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया की हम सरकार की वित्तीय स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ले रहे है। उन्होंने कहा की सरकार का खजाना खाली लग रहा है।

आतिशी चुनी गईं विपक्ष की नेता-
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। बीते दिन हुई आम आदमी पार्टी विधायक दाल की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस मीटिंग में AAP प्रमुख अरविन्द केजरीवाल और 22 विधायक शामिल हुए।

बता दें की विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 27 सालों का सूख खत्म किया और 70 में से 48 सीटें जीत कर सरकार बनाई। इस चुनाव में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version