Site icon Dainik Savera Times

Delhi Assembly : 29 नवंबर से शुरू होगी विधानसभा की शीतकालीन बैठक

नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा का आगामी सत्र 29 नवंबर से 03 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी।

विधान सभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सातवीं विधान सभा के पांचवें सत्र के तीसरे भाग की बैठक 29 नवंबर को सुबह 11 बजे दोबारा बुलाई जाएगी।” बयान में कहा गया है कि विधानसभा की बैठकें अभी 29 नवंबर, 02 दिसंबर और 03 दिसंबर को रखी गयी हैं, कामकाज की जरूरतों के आधार पर, सदन की बैठक को बढ़ाया जा सकता है।

Exit mobile version