Delhi bomb threat: दिल्ली सरकार का आज बजट पेश होना है, लेकिन इससे पहले राजधानी में सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली विधानसभा, उसके स्पीकर और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। सुबह करीब 7:28 बजे विधानसभा को और 7:49 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को मेल प्राप्त हुआ। इस ईमेल में कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल किए गए हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। धमकी भरे संदेश में उपराज्यपाल तरनजीत संधू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ-साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का भी जिक्र किया गया है।
सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय
सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। स्पीकर के कक्ष सहित संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष जांच चल रही है।
CM रेखा गुप्ता को भी मिली धमकी
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...