Site icon Dainik Savera Times

Delhi Building Collapse : बुराड़ी हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…अब तक 21 को बचाया, 5 की हुई मौत

Delhi Building Collapse : दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार शाम एक चार मंजिला इमारत गिर गई। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, मलबे से 21 लोगों को बाहर निकाला गया है। अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार बिल्डिंग के मालिक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि यह बिल्डिंग हाल ही में बनी थी और करीब एक से डेढ़ साल पहले इसका निर्माण शुरू हुआ था। इसमें कोई स्थायी निवासी नहीं था, केवल श्रमिकों का आना-जाना था। उन्होंने कहा कि शाम करीब 6:52 बजे पीसीआर कॉल आई थी कि कौशिक एन्क्लेव, बुराड़ी में एक बिल्डिंग गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची।

बुराड़ी में हुई इस घटना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा था, ‘बुराड़ी में इमारत गिरने की यह घटना बेहद दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन से बात की है कि राहत और बचाव कार्य तेजी से सुनिश्चित किया जाए, प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी।‘

Exit mobile version