Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

कौन बनेगा मुख्यमंत्री? विधायक दल की बैठक में फैसला आज, रेस में ये नाम आगे

February 19, 2025

कौन बनेगा मुख्यमंत्री? विधायक दल की बैठक में फैसला आज, रेस में ये नाम आगे

Delhi Chief Minister : दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर आज 11वें दिन भी सस्पेंस बरकरार है। जनता का जनादेश 8 फ़रवरी को ही भाजपा के खाते में गया था लेकिन BJP अभी तक दिल्ली की जनता को मुख्यमंत्री का नाम नहीं बता सकी है। दिल्ली वासियों ने PM मोदी द्वारा किये गए वादों पर भरोसा करके BJP का 27 सालों का सूखा खत्म किया और राजधानी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। अब दिल्ली वालों को इंतजार है की BJP द्वारा किये गए वादों को पूरा कौन करेगा? दिल्ली में आज होने वाली विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो सकता है और कल यानी 20 फ़रवरी को राम लीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस पर भले ही अभी फैसला न आया हो लेकिन दिल्ली के राम लीला मैदान पर शपथ को लेकर तैयारियां जोरों पर है। कयास लगाए जा रहे है कि आज होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर लिया जाएगा और 20 फ़रवरी को 11:30 बजे शपथ लेगा। दिल्ली के राम लीला मैदान में तम्बू लगने भी शुरू हो गए है। विपक्ष CM के नाम को लेकर हो रह देरी को लेकर लगातार हमलावर है। आम आदमी पार्टी ने तो यह भी कह दिया है कि PM मोदी को किसी भी विधायक पर भरोसा नहीं है। लेकिन भाजपा के किसी भी हमले को भाव नहीं दे रही है।

मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बनाए रखना BJP का ट्रेंड बन गया है। इन राज्यों में भी BJP ने लगभग एक हफ्ते का समय लेकर ही मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया था और आखिर में जो नाम सामने आया था उसने सभी को हैरान कर दिया था।

–ओडिशा में 7 दिन
–राजस्थान में 9 दिन
–मध्यप्रदेश में 8 दिन
–छत्तीसगढ़ में 7 दिन

CM के पद के लिए ये नाम आगे-

प्रवेश वर्मा
रेखा गुप्ता
सतीश उपाध्याय
आशीष सूद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें