Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन किये

मिर्जापुर: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर दर्शन किये। इस अवसर पर रेखा गुप्ता के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज उपस्थित थे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री अपराह्न एक बजकर 35 मिनट पर वाराणसी हवाईअड्डे पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से मिर्जापुर के विन्ध्य धाम पहुचीं। रेखा गुप्ता का भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद तैयारियां की गयी थी।

 

Exit mobile version