Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली: दिल्ली: चुनाव ड्यूटी पर दुर्घटनावश गोली चलने से कांस्टेबल की मौत

March 24, 2025

दिल्ली: दिल्ली: चुनाव ड्यूटी पर दुर्घटनावश गोली चलने से कांस्टेबल की मौत

नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के दिन पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) इकाई के एक कांस्टेबल की अपनी ड्यूटी निभाते समय मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल की पहचान निखिल यादव के रूप में हुई है और वह पीसीआर के पश्चिमी क्षेत्र में तैनात थे। उन्होंने बताया कि पुलिस कांस्टेबल पांच फरवरी को दिल्ली विधानसभा मतदान के लिए अपनी आधिकारिक ड्यूटी निभाते समय दुर्घटना का शिकार हो गए थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस के एक अन्य अधिकारी की सरकारी बंदूक से गलती से गोली चल गई, जिससे कांस्टेबल घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘तब से वह उपचाराधीन थे, 22 मार्च को उनकी मौत हो गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल निखिल यादव को श्रद्धांजलि दी और उनका अंतिम संस्कार 23 मार्च को उनके पैतृक गांव खैरा, नजफगढ़ में किया गया।’’

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने प्रशासन में किया बड़ा बदलाव: 12 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें