Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली सरकार की शहर में 5,000 ‘वाटर एटीएम’ लगाने की योजना

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में 5,000 ‘वाटर एटीएम’ लगाने की योजना बना रही है जिससे कम कीमत पर साफ पेयजल उपलब्ध हो सके। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इन जल ‘कियोस्क’ को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत स्थापित किया जाएगा। इन्हें खासतौर पर उन बाजारों और क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा जहां पाइपलाइन नहीं हैं तथा जलापूíत टैंकरों पर निर्भर है।

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने वर्ष 2023 में विशेष रूप से झुग्गी बस्तियों में 500 ‘वाटर एटीएम’ लगाने की घोषणा की थी, लेकिन यह योजना साकार नहीं हो सकी।

हालांकि, दिल्ली में हरिनगर की खजान बस्ती, शकूरबस्ती, कालकाजी के देशबंधु अपार्टमेंट और झरोदा में कुछ ‘रिवर्स ऑस्मोसिस’ (आरओ) संयंत्र स्थापित किए गए थे।

ये भी पढ़ें- रयान गॉसलिंग स्टारर ने भारत में कमाए 53 करोड़, दुनियाभर में $430 मिलियन का आंकड़ा पार

Exit mobile version