Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली पुलिस ने लूटपाट और मारपीट के आरोप में चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली में एक अकेली महिला से लूटपाट और उस पर हमला करने की कोशिश के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि आरोपियों ने अकेली महिला को देखकर उसका सामान छीनने की कोशिश की। जब महिला ने अपना बचाव किया तो आरोपी महिलाओं ने उसपर हमला किया।

पुलिस के मुताबिक, 17 जनवरी को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि चार महिलाओं के एक गिरोह ने उसका पर्स और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गई।

शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं की पहचान रेशमा (35), जानवी (19), कोमल (19) और निशा (30) के रूप में की गई है। ये सभी फरीदपुरी इलाके की निवासी हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने इस तरह की अन्य वारदात को अंजाम देने की बात मानी है। हालांकि, उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड पहले दर्ज नहीं था।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी महिलाएं अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर उनका सामान छीनने की कोशिश करती थीं और विरोध करने पर डराने-धमकाने की रणनीति अपनाती थीं।

ये भी पढ़ें :- PARLIAMENT LIVE: ‘INDI गठबंधन ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया’, लोकसभा में बोले अमित शाह

Exit mobile version