Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली पुलिस ने नकली ‘हेयर रिमूवल क्रीम’ बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया: मालिक गिरफ्तार

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बुराड़ी इलाके में कथित रूप से नकली ‘हेयर रिमूवल क्रीम’ बनाने और उसे ‘ब्रांडेड पैकेट’ में पैक करने वाली एक अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अपूर्व गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने फैक्टरी के मालिक पवन कुमार (33) को गिरफ्तार कर लिया है और उसके परिसर से बड़ी मात्र में नकली उत्पाद, कच्चा माल एवं मशीनरी जब्त की है।

डीसीपी ने बताया, ‘‘एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने कमल विहार इलाके में स्थित फैक्टरी पर छापा मारा और तलाशी के दौरान पुलिस को नकली ‘हेयर रिमूवल क्रीम’ की 14,184 ट्यूब मिलीं, साथ ही कई महंगे ‘ब्रांड’ की पैकजिंग सामग्री भी बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान ट्यूब भरने वाली मशीन, प्रेसिंग मशीन और प्रिंटिंग उपकरण समेत अन्य मशीनरी भी जब्त की गईं।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान पवन कुमार ने दावा किया कि कोरोना महामारी के बाद उसे सौंदर्य प्रसाधन से जुड़े कारोबार में भारी नुकसान हुआ। नकली सौंदर्य उत्पादों की उच्च मांग के बारे में समझने के बाद, उसने अवैध विनिर्माण इकाई स्थापित की और सदर बाजार में नकली ‘हेयर रिमूवल क्रीम’ की आपूíत की।’’ उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: समूह लग्नोत्सव जैसे आयोजन लाते हैं समाज में सकारात्मक बदलावः Hardeep Singh Gill

Exit mobile version