Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अदालत में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ कथित तौर पर सार्वजनिक धन का दुरुपयोग करने और दिल्ली संपत्ति विरूपण रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद स्थानीय अदालत के समक्ष अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने 11 मार्च को अपने आदेश में पुलिस को संपत्ति विरूपण रोकथाम अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाने वाली अर्जी पर प्राथमिकी दर्ज करने और अदालत के समक्ष अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिये थे। अर्जी में अदालत ने बड़े आकार के बैनर लगाने के लिए मटियाला के पूर्व विधायक गुलाब सिंह और द्वारका वार्ड की तत्कालीन पार्षद नितिका शर्मा के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था।

ये भी पढ़ें- विफल रही अमेरिका और ईरान की शांति वार्ता, जेडी वेंस बोले- तेहरान ने नहीं मानी शर्तें

Exit mobile version