Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर चार लोगों को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ तथा 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन जप्त करने का दावा किया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ की टीम ने दक्षिण दिल्ली के महरौली से चार लोगों को पकड़ा और 562 किलोग्राम से अधिक वजन की खेप जप्त की जिसकी अनुमानित कीमत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने उनके कब्जे से 40 किलोग्राम मारिजुआना भी जब्त किया, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है तथा करीब 50 लाख खुराक के बराबर है।

Exit mobile version