Delhi Encounter: राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार और गुरुवार की रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आपको बता दें कि बिहार की कुख्यात ‘सिग्मा गैंग’ के सरगना रंजन पाठक सहित चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया है। बता दें कि यह ऑपरेशन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर चलाया। यह एनकाउंटर 22-23 अक्टूबर की रात करीब 2:20 बजे हुआ, जिसमें दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक गोलियां चलीं।
मुठभेड़ में गोली लगने से चारों बदमाश घायल हो गए। उन्हें तुरंत डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल, रोहिणी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इन अपराधियों की दिल्ली में मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जाल बिछाया गया था। जैसे ही पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चारों ढेर हो गए।
#WATCH | Delhi | Delhi Police Crime Branch, in coordination with Bihar Police, shot dead four members of Bihar’s notorious Ranjan Pathak gang during an encounter in Rohini at around 2:20 AM. Acting on specific intelligence inputs that the gang members were planning to carry out a… https://t.co/xtPL3KVilq pic.twitter.com/wuqklxZCtY
— ANI (@ANI) October 23, 2025
एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टरों की पहचान
1. रंजन पाठक (25 वर्ष) – गैंग का सरगना और बिहार में कई हत्या व रंगदारी मामलों में वांटेड।
2. बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25 वर्ष) – रंजन का खास गुर्गा।
3. मनीष पाठक (33 वर्ष) – गैंग का शूटर, सीतामढ़ी का निवासी।
4. अमन ठाकुर (21 वर्ष) – दिल्ली के करावल नगर का रहने वाला, हाल ही में गैंग से जुड़ा था।
#WATCH | Delhi | Delhi Police Crime Branch, in coordination with Bihar Police, shot dead four members of Bihar’s notorious Ranjan Pathak gang during an encounter in Rohini at around 2:20 AM. Acting on specific intelligence inputs that the gang members were planning to carry out a… pic.twitter.com/Ct9xAITZVz
— ANI (@ANI) October 23, 2025
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने की तैयारी में था। तीन आरोपी बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले थे, जबकि अमन ठाकुर दिल्ली का स्थानीय सहयोगी था। सिग्मा गैंग लंबे समय से बिहार में हत्या, फिरौती और हथियार तस्करी जैसी वारदातों में सक्रिय था। दिल्ली में ये चारों कुछ दिनों से छिपे हुए थे और राजधानी में ठिकाना बदल-बदल कर पुलिस की नजरों से बच रहे थे। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह प्रोफेशनल तरीके से प्लान किया गया था। मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

