Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा अलर्ट और जानकारी के लिए व्हाट्सएप चैनल किया शुरू

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले लोगों को सुरक्षा अलर्ट,महत्वपूर्ण समाचार और दिल्ली पुलिस विभाग के त्वरित अपडेट की जानकारी देने के लिए मंगलवार को व्हाट्सएप चैनल की शुरुआत की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया,“ हमारा मानना है कि यह लोगों के साथ हमारे जुड़ाव को बढ़ाएगा और महत्वपूर्ण जानकारी को समय पर और कुशल रूप से साझा करने की हमारी क्षमता में सुधार लाएगा। व्हाट्सएप चैनल पुलिस और जनता के बीच संचार की एक सीधी रेखा प्रदान करेगा, जिससे घटनाओं, सलाह और सुरक्षा सलाह पर सही समय पर अपडेट प्राप्त हो सकेगा।”

Exit mobile version