Site icon Dainik Savera Times

जी.बी. रोड पर लूट करने के आरोप में 2 महिलाएं गिरफ्तार, 1 साथी की तलाश जारी

Arrested

Arrested

Delhi robbery : दिल्ली के कमला मार्केट थाना पुलिस ने एक युवक से 10 हजार रुपए लूटने के मामले में दो महिला आरोपियों रोमा (58 वर्ष) और सकीना (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जी.बी. रोड, अजमेरी गेट की रहने वाली हैं। पुलिस ने लूटी गई पूरी रकम और पीड़ित का पर्स बरामद कर लिया है। कमला मार्केट थाने में 30 जून को लूट की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पीड़ित ने बताया कि वह अपने गृहनगर जा रहा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे दोस्ती कर ली और उसे जी.बी. रोड पर ले गया। वहां दो महिलाओं ने उस पर हमला कर दिया और उससे 10 हजार रुपए की नकदी लूट ली। शिकायत के आधार पर थाने में धारा 309(4)/3(5) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी (एसएचओ) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कमला मार्केट की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने स्थानीय सूत्रों और तकनीकी जानकारी के आधार पर जांच शुरू की। गहन जांच के बाद पुलिस ने रोमा और सकीना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई पूरी रकम (10 हजार रुपये) और पीड़ित का पर्स बरामद कर लिया। रोमा का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। वह पहले भी हत्या, अपहरण और आईटीपी एक्ट के आठ मामलों में शामिल रही है।

हत्या, अपहरण और अन्य अपराधों से संबंधित विभिन्न मामलों से संबंधित एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब उस पुरुष साथी की तलाश कर रही है, जिसने पीड़ित को बरगलाकर जीबी रोड पर ले जाकर अपराध को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की विभिन्न कोणों से जांच अभी भी जारी है।

Exit mobile version