Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

3 दिनों में 10 ऐसे मामले जिसमें दिल्ली के पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

July 16, 2025

3 दिनों में 10 ऐसे मामले जिसमें दिल्ली के पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Delhi school received bomb threats : दिल्ली के पांच निजी स्कूलों में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब उन्हें बम की धमकी मिली और जांच के लिए इमारतों को तुरंत खाली करा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह लगातार तीसरा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी के शैक्षणिक संस्थानों को ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिली है। इससे पहले, पिछले दो दिनों में, कुछ स्कूलों में बम की धमकी जांच के दौरान झूठी पाई गई थी।

इन स्कूलों को मिली धमकी
एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल को बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद, अग्निशमन विभाग को सुबह 5.26 बजे इसकी सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल को सुबह 6.30 बजे, हौज़ खास स्थित मदर इंटरनेशनल को सुबह 8.12 बजे और पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को सुबह 8.11 बजे धमकी भरा ईमेल मिला।

सरदार पटेल विद्यालय आज बंद
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोधी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय को भी धमकी भरा ईमेल मिला है। उन्होंने बताया कि स्कूल की गहन जांच की गई है और अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अभिभावकों को भेजे गए एक ईमेल में, स्कूल अधिकारियों ने कहा, “आज सुबह मिली बम की धमकी के कारण और पुलिस की सलाह के अनुसार, सरदार पटेल विद्यालय आज बंद रहेगा। बम निरोधक दस्ता परिसर की गहन जांच कर रहा है।”

1 ही स्कूल को 24 घंटे में बम से उड़ाने की दूसरी धमकी
24 घंटे से भी कम समय में सेंट थॉमस स्कूल को बम की धमकी मिलने का यह दूसरा मामला है। दिल्ली के कुल नौ स्कूलों को बम की धमकी वाले 10 ईमेल मिले हैं।

स्कूलों की गहन तलाशी
इन स्कूलों के कर्मचारी, जो रात भर रुके थे, एहतियात के तौर पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और साइबर विशेषज्ञों की टीमें स्कूलों में पहुंची और गहन तलाशी ली। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें