Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली: तुर्कमान गेट उपद्रव मामले में बड़ी कार्रवाई, 30 पत्थरबाजों की हुई पहचान

January 8, 2026

दिल्ली: तुर्कमान गेट उपद्रव मामले में बड़ी कार्रवाई, 30 पत्थरबाजों की हुई पहचान

नेशनल डेस्क। नई दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने के दौरान हुई पथराव की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर अब तक 30 लोगों की पहचान कर ली है। यह घटना मंगलवार रात की है। जब प्रशासन की टीम इलाके में अवैध ढांचा हटाने पहुंची, तभी अचानक हालात बिगड़ गए और कुछ लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक टीम पर पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

 

अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद आरिब, मोहम्मद काशिफ, मोहम्मद अदनान, मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। इन सभी आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों के वकील आज तिस हजारी कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करेंगे।

 

जांच के लिए बनाई गई कई विशेष टीमें
पुलिस ने इस मामले की गहन जांच के लिए कई अलग-अलग टीमें बनाई हैं। एक टीम CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दूसरी टीम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट की जांच कर रही है। पुलिस के पास इस घटना से जुड़े करीब 400 से ज्यादा वीडियो मौजूद हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है।

 

लोकल लोगों के साथ बाहरी लोग भी थे शामिल
अब तक की जांच में सामने आया है कि इस हिंसा में केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि कुछ बाहरी लोग भी शामिल थे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि इस मामले में एक-दो राजनीतिक व्यक्तियों की भूमिका हो सकती है।

देखें वीडियोः ਪੰਜਾਬ ਹੜ੍ਹਾਂ ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ Final Report ਤਿਆਰ, ਜਲਦ ਕੇਂਦਰ ਨੂੰ ਸੌਂਪੀ ਜਾਵੇਗੀ

हिंसा भड़काने वालों की पहचान, नाम फिलहाल गोपनीय
पुलिस ने दो से तीन ऐसे लोगों की पहचान कर ली है, जिन पर हिंसा भड़काने का आरोप है। हालांकि, जांच प्रभावित न हो इसलिए फिलहाल पुलिस ने उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सभी दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की मौजूदगी पर भी जांच
इस पूरे मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, पथराव शुरू होने से पहले रात करीब 12 बजे सांसद मौके पर पहुंचे थे। इससे जुड़े वीडियो भी पुलिस के पास मौजूद हैं।

 

सांसद नदवी ने आरोपों से किया इनकार
सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्हें स्थानीय लोगों ने बुलाया था और उनका पथराव या हिंसा से कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अगर जांच में कोई ठोस सबूत सामने आता है, तो कानून के अनुसार कार्रवाई जरूर की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः नहीं रहे मशहूर इकोलॉजिस्ट माधव गाडगिल, 83 साल की उम्र में ली आखिरी सांस 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें