Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर में अगले एक सप्ताह तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहाना रहेगा, लेकिन उमस के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 6 जुलाई तक बारिश की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 1 जुलाई से 4 जुलाई तक हर दिन आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 1 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा। जबकि आर्द्रता 90 फीसदी से 75 फीसदी के बीच दर्ज की गई है। 2 जुलाई को तापमान 34 डिग्री और 26 डिग्री और 3 जुलाई को 33 डिग्री और 27 डिग्री रहेगा।
मौसम विभाग ने बताया कि 5 और 6 जुलाई को गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। कई इलाकों में हल्की बारिश पड़ सकती है तो कहीं-कहीं तेज बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। 5 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा, जबकि 6 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान आर्द्रता की दर 70 से 85 प्रतिशत के बीच रहेगी। हालांकि बारिश से मौसम कुछ राहत देगा, लेकिन वातावरण में नमी अधिक होने से उमस लोगों को परेशान कर सकती है।
सुबह और शाम के समय लोगों को सुहावने मौसम का अहसास हो सकता है। हालांकि, दिन में गर्मी से राहत मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...