Site icon Dainik Savera Times

Delhi Weather Update: दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज 

Today Delhi weather : राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से थोड़ा अधिक है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 349 था जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

ये भी पढ़े : केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण आज संसद में पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण
Exit mobile version