Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आधी रात को मचा हड़कंप, मोबाइल एक्सेसरीज की दुकान में लगी भीषण आग

Delhi's Gaffar Market fire

Delhi's Gaffar Market fire

Delhi’s Gaffar Market fire: दिल्ली के गफ्फार मार्केट में शुक्रवार तड़के मोबाइल एक्सेसरीज की एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग की सभी मंजिलों तक फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए लगभग 20-25 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं।

अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, करोल बाग पुलिस स्टेशन को रात 1:28 बजे एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें ‘चैन वाली गली’ की एक बिल्डिंग में आग लगने की सूचना दी गई थी।

ये भी पढ़ें- Diwali Eye Care: दिवाली पर पटाखों का धुआं पहुंचा सकता है आंखों को नुकसान, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

 

चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में आग 
पुलिस स्टेशन के नाइट स्टाफ और स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि गफ्फार मार्केट के पुरी प्लाजा में दुकान नंबर 13/21 में आग लगी हुई है। यह चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग है, जहां मोबाइल एक्सेसरीज का कारोबार होता है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग ग्राउंड फ्लोर की एक दुकान से शुरू हुई, जहां मोबाइल की बैटरियां रखी हुई थीं। इसके बाद आग बिल्डिंग की सभी मंजिलों तक फैल गई।

संपत्ति का हुआ नुक्सान
आपातकालीन टीमों ने आग बुझाने और राहत कार्य शुरू किया। मौके पर लगभग 20-25 दमकल गाड़ियां, तीन सीएटी एम्बुलेंस और दो पीसीआर गाड़ियां तैनात की गईं। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी की जान जाने या घायल होने की कोई खबर नहीं है, नुकसान केवल संपत्ति का हुआ है।

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई टीम में Michael Hussey की वापसी, एशेज और वनडे वर्ल्ड कप के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

 

आग लगने के सटीक कारण का नहीं लगा पता
प्रथम दृष्टया, आग लगने का संभावित कारण बैटरियों का ओवरहीट होना या ओवरचार्ज होना लग रहा है, हालांकि सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

यह घटना दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में एक जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Exit mobile version