Site icon Dainik Savera Times

धनखड़ ने किसानों की समस्याओं का समाधान करने का किया आह्वान

नयी दिल्ली: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संवाद और समझ से किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने का आह्वान करते हुए कहा है कि किसानों की संतुष्टि से वर्ष 2047 तक विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त होगा।

धनखड़ ने रविवार को यहां राजा महेंद्र प्रताप की 138वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के हितों का संरक्षण आवश्यक है ताकि हम एक विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकें।

Exit mobile version