Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में लगे भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से भागे लोग

Earthquake

Earthquake

Earthquake in Delhi-NCR: शनिवार शाम को दिल्ली एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके लगे हैं। भूकंप के इन झटकों के बाद कर्मचारी दफ्तरों से बाहर निकल आए। लोगों में डर का माहौल बन गया। गनीमत रही कि जान माल हानि होने का कोई समाचार नहीं मिला है।

नेशनल जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में धरती की सतह से 191 किलोमीटर की गहराई में था। भारत में इस भूकंप का असर जम्मू-कश्मीर, पंजाब और दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में देखने को मिला। इसके अलावा पाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान में भी इस भूकंप का असर देखा गया।

 

सुबह पाकिस्तान में आया था भूकंप

इससे पहले शनिवार सुबह पाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 35 किलोमीटर (22 मील) की गहराई में था। स्थानीय समय के अनुसार यह भूकंप सुबह करीब 8:36 बजे आया। भूकंप के झटके कई इलाकों में महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ समय के लिए घबराहट फैल गई।

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 900 के पार 

धवार शाम को वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों के अंतराल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए थे। इन झटकों ने कई शहरों में भारी तबाही मचा दी। हजारों मकान, बहुमंजिला इमारतें और अन्य निर्माण ढह गए, जिससे कई इलाके मलबे में बदल गए। सरकारी जानकारी के अनुसार, इस भीषण आपदा में अब तक कम से कम 920 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 3,360 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि 172 लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं और 50 हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। ऐसे में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

Exit mobile version