Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईडी ने आठवीं बार केजरीवाल को भेजा समन, 16 मार्च को पेश होने के दिए निर्देश

February 28, 2024

ईडी ने आठवीं बार केजरीवाल को भेजा समन, 16 मार्च को पेश होने के दिए निर्देश

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को आठवीं बार समन जारी किया।

ईडी ने मुख्यमंत्री को चार मार्च को उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा है। केन्द्रीय एजेंसी ने 22 फरवरी को सातवां समन जारी किया था। केजरीवाल उसे गैर कानूनी बताते हुए ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वह ईडी के समक्ष तभी पेश होंगे जब अदालत ऐसा करने का आदेश देगी।

भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने ईडी के समन पर अनुपस्थित रहने को लेकर केजरीवाल के खिलाफ हाल ही में दिल्ली की एक अदालत में शिकायत दर्ज करायी है। इसके बाद अदालत ने मुख्यमंत्री को 16 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें