Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

NEET विवाद के बीच विरोध कर रहे छात्रों से मिले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कह जल्द होगा समाधान

June 14, 2024

NEET विवाद के बीच विरोध कर रहे छात्रों से मिले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कह जल्द होगा समाधान

नयी दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने चिकित्सा कॉलेजों में दाखिला के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट- यूजी) पेपर लीक के आरोपों को खारिज करते हुए विद्यार्थियों को शुक्रवार को आश्वासन दिया कि उनकी सभी चिंताओं का निष्पक्षता और समानता के साथ समाधान किया जाएगा।

प्रधान ने आज ‘एक्स’ पर लिखा, “नीट परीक्षा मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत परीक्षार्थियों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। मैं परीक्षार्थियों को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि किसी भी बच्चे के कैरियर के साथ खिलवाड़ नहीं होगा। इस मामले से जुड़े तथ्य माननीय सर्वोच्च न्यायालय के संज्ञान में है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे, सरकार उसे पूरा करेगी। नीट की काउन्सलिंग प्रक्रिया शुरू होने जा रही है और अब इस दिशा में भ्रमित हुए बिना आगे बढ़ने की आवश्यकता है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें