Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में मंगोलपुरी के कतरन मार्केट में आग लगी

February 8, 2024

दिल्ली में मंगोलपुरी के कतरन मार्केट में आग लगी

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक कपड़ा बाजार में बृहस्पतिवार तड़के मामूली आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी और कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा कि मगोलपुरी के ‘कतरन मार्केट’ में आग लगने की सूचना सुबह तीन बजकर 24 मिनट पर मिली और चार दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया। अधिकारी ने बताया कि आग पर करीब दो घंटे में काबू पाया जा सका। अधिकारी ने बताया कि आग में कुछ दुकानें को काफी नुकसान हुआ है और घटना के पीछे ‘शॉर्ट र्सिकट’ होने का संदेह है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें