Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली के राजाैरी गार्डन में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Jalandhar News

Jalandhar News

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के राजाैरी गार्डन बाजार में सोमवार को एक इमारत में आग लग गई। दिल्ली के अग्निशमन सेवा विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, हमें अपराह्न् 2.01 बजे राजाैरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पाने के लिए तुरंत दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। आग लगने से इलाके में घना धुआं फैल गया, जिससे आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने अग्निशमन कार्य को आसान बनाने के लिए आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है।

Exit mobile version