Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली में 2 गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 लोग घायल

Delhi

Delhi

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर खुलेआम फायरिंग से गूंजी है। दिल्ली के ज्योति नगर में आपसी रंजिश में 2 गुटों में ताबड़तोड़ Firing हुई है, इस मामले में 5 लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दिल्ली पुलिस की जानकारी के अनुसार, 3 मार्च को लगभग 9 बजे पुलिस थाना ज्योति नगर में फायरिंग की घटना की सूचना मिली, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि उसके बेटे को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी है। जब पुलिस दल मीत नगर के एसओसी यानी शक्ति ग्रेडन, गली नंबर 1 पर पहुंची तो पुलिस ने देखा कि 2 गुटों के बीच फायरिंग हुई थी जिसमें 5 व्यक्ति घायल हो गए थे।

घायलों को करवाया हॉस्पिटल में भर्ती

मामले में शामिल सभी घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उनका उपचार किया जा रहा है। अपराध टीम और एफएसएल टीम को निरीक्षण के लिए मौके पर बुलाया गया। टीमों द्वारा कुछ खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस थाना ज्योति नगर में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

जांच के लिए टीमों का गठन

फायरिंग में शामिल व्यक्ति की पहचान, पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए तकनीकी और मैनुअल इनपुट एकत्र करने के लिए टीमों का गठन किया गया है।

इससे पूर्व कुछ बदमाशों ने बंदूक के दम पर लूटी थी कांस्टेबल की बाइक

हालही में यहां पुलिस के एक कांस्टेबल से बंदूक के दम पर बदमाशों ने बाइक लूट ली थी। हालांकि बाइक लूटने वाले दो बदमाश उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना 26 फरवरी को उस समय हुई थी, जब कांस्टेबल दिनेश और संदीप आउटर रिंग रोड पर मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे।

Exit mobile version