Site icon Dainik Savera Times

साल के पहले दिन तापमान में आई गिरावट, धुंध का पूर्वानुमान

Fog Forecast : राष्ट्रीय राजधानी में नए साल की पहली सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

कम हुआ तापमान-
विभाग ने बुधवार को कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान मंगलवार की तुलना में लगभग दो डिग्री सेल्सियस कम रहा, सापेक्ष आद्र्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

हवा की बढ़ेगी गति-
मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा था कि बुधवार दोपहर हवा की गति बढक़र 14 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे होने का अनुमान है और शाम तक यह धीरे-धीरे घटकर आठ किलोमीटर प्रति घंटे से कम हो जाएगी।

धुंध या हल्का कोहरा का अनुमान-
मौसम विभाग के अनुसार शाम और रात के दौरान धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

Exit mobile version