नई दिल्लीः नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसेन दो दिवसीय भारत यात्रा के तहत रविवार को नयी दिल्ली पहुंचे। वह भारत प्रवास के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ विदेश मंत्रियों की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर की गई पोस्ट में बेरेन्डसेन के आगमन की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ”नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसेन का नयी दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत है।
वह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ विदेश मंत्रियों की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे, जिससे भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग और प्रगाढ़ होगा।” बेरेंन्डसेन 22 से 23 नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

